बागेश्वर में बारिश, ओलावृष्टि व हिमपात से ठंडक
बागेश्वर जिले में पिछले तीन दिनों से बारिश का दौर जारी है।
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिले में पिछले तीन दिनों से बारिश का दौर जारी है। बारिश से आम जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने से ठंडी हवाएं चलती रही।
रविवार को सुबह के समय मौसम साफ था। कुछ देर तक धूप भी खिली, लेकिन सुबह नौ बजे के बाद आसमान पर बादल छाने लगे। सायं तीन बजे तक पूरा आसमान बादलों से भर गया। सभी जगहों पर बारिश व ओलावृष्टि शुरू हो गई। ऊंचाई वाले पिडर घाटी क्षेत्र में हिमपात हुआ। दिनभर ठंडी हवाएं चलती रही। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत भी मिली। वहीं बारिश आगामी खरीफ की फसल के लिए अच्छी बताई जा रही है। ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने की भी सूचना है। कृषि विभाग का कहना है कि नुकसान का आंकलन कराया जाएगा। वहीं तापमान में भी काफी कमी आई है। पूर्व में दिन का तापमान जहां 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं, बारिश व ओलावृष्टि से यह 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
--- जिले में बारिश ---
बागेश्वर-5 एमएम
गरुड़-10 एमएम
कपकोट- 22.5 एमएम
---- नदियों का जलस्तर -----
गोमती-862मी
सरयू-865मी
---बागेश्वर का पारा ---
न्यूनतम- 14 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम- 30 डिग्री सेल्सियस। वर्जन
-अभी कुछ दिनों तक मौसम का इसी तरह रहने का अनुमान है। फिलहाल बारिश से किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।
-शिखा सुयाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, बागेश्वर अपराह्न में बूंदाबांदी, बढ़ती उमस से राहत
संस, अल्मोड़ा : नगर व आसपास के क्षेत्रों में रविवार को मौसम दिनभर करवट बदलता रहा। सुबह हल्के बादलों के संग सूर्योदय हुआ। अपराह्न समूचा आकाश बादलों से पट गया और कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को दिन की उमस से राहत मिली। नगर का अधिकतम तापमान विगत दिवस की भांति 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 8.3 रहा।