सवा दो किलो चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
बागेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सवा दो किलो चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बागेश्वर, [जेएनएन]: काफलीगैर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने ढाई किलो चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति चरस लेकर हल्द्वानी जा रहा है। पुलिस ने काफलीगैर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। कराला यात्री स्टैंड के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता नजर आया। जब पुलिस ने उसकी चेकिंग की तो उसके पास से सवा दो किलो चरस बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी रमीराम निवासी सोरांग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह चरस हल्द्वानी बेचने जा रहा था। एसआइ जगदीश चंद्र कांडपाल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटार्इ जा रही है। वहीं उन्होंने बताया कि पकड़ी गई चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत दो लाख रुपए आंकी जा रही है। चरस तस्करी का मामला सामने आने के बाद अब पुलिस ने सभी सीमा क्षेत्रों में चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।
यह भी पढ़ें: एक किलो दो सौ ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: ऋषिकेश पुलिस ने चरस के साथ युवक को किया गिरफ्तार