Move to Jagran APP

मत्स्य तालाब में डाला जहर, मछलियों की मौत

बागेश्वर केचौगांवछीना क्षेत्र में एक व्यक्ति के मछली तालाब में अज्ञात व्यक्ति ने जहर डाल दिया। जिससे काफी मात्रा में मछलियों की मौत हो गयी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 May 2021 10:30 PM (IST)Updated: Sat, 01 May 2021 10:30 PM (IST)
मत्स्य तालाब में डाला जहर, मछलियों की मौत
मत्स्य तालाब में डाला जहर, मछलियों की मौत

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : चौगांवछीना क्षेत्र में एक व्यक्ति के मछली तालाब में अज्ञात व्यक्ति ने जहर डाल दिया। जिससे काफी मात्रा में मछलियां मर गई हैं और मत्स्य पालक को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित युवक ने पुलिस से अज्ञात लोगों का पता लगाने और कार्रवाई की मांग की है।

prime article banner

काफलीगैर तहसील के चौगांवछीना क्षेत्र के पाटली गांव निवासी सुरेंद्र लाल पुत्र मोहन राम ने गांव में मत्स्य पालन का स्वरोजगार अपनाया हुआ है। वह प्रतिदिन पांच सौ रुपये से अधिक मछलियां बाजार में बेच रहे थे। शुक्रवार की रात किसी समय अज्ञात व्यक्ति ने उनके मछली तालाब में कीटनाशक डाल दिया। सुबह जब वह देखरेख के लिए तालाब की तरफ गए तो भौचक्के रह गए। उन्होंने बताया कि तालाब में उनकी सभी मछलियां मरी हुई मिलीं। जिससे उन्हें काफी नुकसान हो गया है। वह स्वरोजगार के तहत मछली पालन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह गरीबी रेखा से नीचे का जीवन व्यतीत कर रहे हैं। गत वर्ष लॉकडाउन के बाद मजदूरी खत्म हो गई। उन्होंने मछली पालन को स्वरोजगार के रूप में अपनाया था। जिससे उनके परिवार की गुजर-बसर हो रही था। उन्होंने अराजक तत्वों का पता लगाने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, वन पंचायत सरपंच संगठन के जिलाध्यक्ष पूरन सिंह रावल ने कहा कि पुलिस को ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इस मामले में कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि अभी इस मामले में उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है। घटना की तहरीर मिलने पर ही उसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.