Move to Jagran APP

सड़क, संचार और शिक्षा की बदहाली पर बिचला दानपुर घाटी के लोगों ने खोला मोर्चा

बागेश्वर में सवाल संगठन बिचला दानपुर घाटी की समस्याओं को लेकर आंदोलित हो गया है। संगठन के तत्वावधान में ग्रामीणों ने बैठक मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए मोर्चा खोला।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 12:12 AM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:19 AM (IST)
सड़क, संचार और शिक्षा की बदहाली पर बिचला दानपुर घाटी के लोगों ने खोला मोर्चा
सड़क, संचार और शिक्षा की बदहाली पर बिचला दानपुर घाटी के लोगों ने खोला मोर्चा

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: सवाल संगठन बिचला दानपुर घाटी की समस्याओं को लेकर आंदोलित हो गया है। संचार, सड़क, शिक्षा को फोकस करते हुए संगठन ने संघर्ष संगठन का गठन किया है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर क्षेत्र की समस्याओं का निदान करने की मांग की है। मल्खाडुगर्चा, गोगिना, मयाणी, रातिरकेठी, कीमू आदि गांवों के ग्रामीणों की मयाणी में बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत सदस्त्रू हरीश ऐठानी और प्रधान नारायण सिंह, सुरेंद्र सिंह ने सड़क और शिक्षा के लिए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में संचार व्यवस्था ढर्रे पर नहीं है। नेटवर्क आता और जाता रहता है। गोगीना मोटर मार्ग का निर्माण मानकों के अनुसार नहीं हुआ है। मरम्मत कार्यों में भी मनमानी और भ्रष्टाचार हो रहा है। स्कूलों में शिक्षकों की कमी है और किताबें बच्चों से दूर हो गईं हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की लगातार उपेक्षा हो रही है। जिसके लिए संघर्ष संगठन का गठन किया गया है। दलीप सिंह को अध्यक्ष, नेत्र सिंह उपाध्यक्ष, भवान सिंह सचिव, तारा सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। अगली बैठक दिसंबर में बुलाई गई है और समस्याओं का निदान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की रणनीति तय करने का एलान किया गया है। बैठक का संचालन सवाल संगठन के रमेश कृषक ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.