Move to Jagran APP

अधिकारी-कर्मचारी समन्वय समिति ने किया प्रदर्शन

बागेश्वर में उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने विकास भवन पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नौ सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 05:37 PM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 05:37 PM (IST)
अधिकारी-कर्मचारी समन्वय समिति ने किया प्रदर्शन
अधिकारी-कर्मचारी समन्वय समिति ने किया प्रदर्शन

जासं, बागेश्वर : उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने विकास भवन पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नौ सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

loksabha election banner

सोमवार को कर्मचारी विकास भवन परिसर पर एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि राच्य काíमकों, शिक्षकों, निगम, निकाय, पुलिस काíमकों को पूर्व की भांति 10, 16 और 26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति नहीं होने की दशा पर पदोन्नत वेतनमान दिया जाए। गोल्डन कार्ड की विसंगतियों का निराकरण किया जाए। केंद्रीय कर्मचारियों की भांति सीजीएचएस की व्यवस्था प्रदेश में लागू की जाए। प्रदेश और प्रदेश के बाहर उच्चकोटि के सभी अस्पतालों को अधिकृत करें और सेवानिवृत्त काíमकों से निर्धारित धनराशि में 50 प्रतिशत कटौती कम की जाए। पदोन्नति के लिए पात्रता अवधि में पूर्व की भांति शिथिलीकरण की व्यवस्था बहाल की जाए। उन्होंने केंद्र सरकार की भांति प्रदेश के काíमकों को 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, मिनिस्ट्रीयल संवर्ग में कनिष्ठ सहायक के पद की शैक्षिक योग्यता इंटर मीडिएट के स्थान पर स्नातक करने, एक वर्षीय कंप्यूटर का ज्ञान अनिवार्य करने की मांग की। वैयक्ति सहायक संवर्ग में पदोन्नति के सोपान बढ़ाते हुए स्टाफिग पैटर्न के तहत ग्रेड वेतन 4800 रुपये में वरिष्ठ वैयक्तिक अधिकारी का पद सृजित करने की मांग की। उन्होंने राजकीय वाहन चालकों को ग्रेड वेतन 2400 के स्थान पर 4800 रुपये और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को वाहन चालकों की भांति स्टाफिग पैटर्न पर ग्रेड पे 4200 रुपये अनुमन्य करने की पुरजोर मांग की। इस मौके पर केसी मिश्रा, संतोष जोशी, संतोष खेतवाल, राजेंद्र पाठक, लक्ष्मण बोरा, अरविद पांडे, जयदत्त पांडे, दिनेश खेतवाल, विनोद तिवारी, महेश तिवारी, खीमपाल, आरपी टम्टा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.