बारबर और ब्यूटी पार्लर को नोटिस
जागरण संवाददाता बागेश्वर बारबर और ब्यूटी पार्लर को पालिका ने नोटिस थमा दिए हैं। आरोप
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : बारबर और ब्यूटी पार्लर को पालिका ने नोटिस थमा दिए हैं। आरोप है कि वे बाल आदि सड़क पर फेंक रहे हैं। जिससे पर्यावरण मित्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सफाई के दौरान बाल उनके मुंह और शरीर के अन्य अंगों पर चिपक रहे हैं। जिससे संक्रामक रोग का भय बना हुआ है। पालिका की सख्ती से हेयर कटिग और सैलून संचालकों में हड़कंप मच गया है।
नगर में एक दर्जन से अधिक बारबर और ब्यूटी पार्लर हैं। पालिका ने उन्हें नोटिस जारी किए हैं। पालिका का आरोप है कि हेयर कटिग और सैलून संचालक बालों को एक स्थान पर एकत्र नहीं कर रहे हैं। बाल हवा में उड़कर सड़क और नालियों तक पहुंच रहे हैं। पर्यावरण मित्रों को सफाई अभियान में परेशानी हो रही है। बाल उनके मुंह और शरीर के अंगों से चिपक भी रहे हैं। इसके अलावा राहगीरों और दुकानदारों के लिए भी बाल परेशानी का सबब बने हुए हैं। पालिका ने बारबार और ब्यूटी पार्लर संचालकों को चेतावनी भरा नोटिस भेजा है। कहा है कि यदि वे बालों को एक स्थान पर नहीं रखते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इधर, ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि हेयर कटिग और सैलून संचालकों को कई बार सफाई रखने के निर्देश दिए गए थे। बाजवूद वे पालिका को मदद नहीं कर पा रहे हैं। बालों को खुले में फेंक रहे हैं। जिससे संक्रामक बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।