चीड़ का पेड़ गिरने से एनएच पांच घंटे बाधित
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: शुक्रवार को अंधड़ से बमराड़ी के समीप एक चीड़ का पेड़ गिर गय
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: शुक्रवार को अंधड़ से बमराड़ी के समीप एक चीड़ का पेड़ गिर गया। इससे एनएच गरुड़-कौसानी-बागेश्वर करीब पांच घंटे तक अवरूद्ध रहा। इसमें दर्जन से अधिक बरातें फंस गईं। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सड़क से पेड़ हटाया।
बारिश के साथ ही बीती शाम करीब नौ बजे के बीच बमराड़ी के समीप चीड़ का पेड़ गिर गया। हालांकि पेड़ गिरने से कोई दुर्घटना नहीं हुई। जंगल इलाके में पेड़ गिरने से करीब रात्रि को साढ़े नौ बजे गरुड़-कौसानी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। इस दौरान कई बरातें भी लौट रही थी। बरातों को गरुड़, खरेही, कपकोट, कांडा समेत तमाम हिस्सों की तरफ जाना था। पेड़ गिरने से वहां अफरातफरी मच गई। बस, टैक्सी, कार और दुपहिया गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। छात्रसंघ के सह सचिव तनुज कम्र्याल भी बरात में शामिल होने गरुड़ जा रहे थे। रास्ते में पेड़ गिरने की सूचना पुलिस को दी। बैजनाथ पुलिस वहां निहत्थी पहुंच गई। उसके पास पेड़ को हटाने के कोई साधन नहीं थे। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने वन विभाग को सूचित किया। विभाग के का¨रदे स्थानीय लोगों को लेकर वहां पहुंचे। करीब पांच घंटे बाद सुबह तीन बजे बाद सड़क खुल सकी। बराती मुकेश, योगेश ¨सह, विजय ¨सह, सुनील, प्रकाश आदि ने बताया कि जंगल में काफी अंधेरा था। बारिश भी हो रही थी। गाड़ी में बैठकर उन्हें करीब पांच घंटे जैसे-तैसे बिताए। उधर थानाध्यक्ष बैजनाथ मदन लाल ने बताया कि रात में ही पेड़ सड़क से हटा दिया गया था।