मत्स्य पालन के लिए प्रवासियों को करें प्रेरित
बागेश्वर में प्रभारी सचिव बीएस मनराल ने विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : प्रभारी सचिव बीएस मनराल ने विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। तहसील स्तर पर विभिन्न लंबित वादों के बारे में भी जानकारी हासिल की। लंबित वादों का त्वरित गति से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
प्रभारी सचिव ने रोजगारपरक योजनाओं का भी निरीक्षण किया। थुनाई गांव में दिवाकर नेगी के मत्स्य पालन के लिए बनाए गए तालाब, स्टेशन रोड पर बन रहे पाíकंग स्थल का भी निरीक्षण किया। मछली पालक नेगी ने बताया कि मत्स्य विभाग से उन्हें 90 हजार का अनुदान मिला है। डेढ़ लाख रुपये तालाब आदि बनाने में व्यय किया है। सितंबर से अब तक 2.5 कुंतल मछली विक्रय की हैं। लगभग 75 हजार रुपये की आय प्राप्त हुई है। प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मत्स्य पालन व्यवसाय के लिए अधिकाधिक युवाओं को प्रेरित करें। स्टेशन रोड पर बन रहें पाíकंग स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की जिस पर नगर पालिका के अधिशासी अभियंता राजदेव जायसी ने बताया कि 2 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से दो मंजिला पाíकंग बनाई जा रही है। शासन से 50 लाख रुपये की धनराशि मिली है। प्रभारी सचिव ने शेष धनराशि के लिए मुख्य विकास अधिकारी को शासन स्तर पर पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत प्रवासियों को स्वरोजगार दिया जा रहा है। जिससे उनकी आय बढ़ रही है और विभाग योजनाओं को प्रत्येक प्रवासी और बेरोजगार तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार सजग है।