Move to Jagran APP

विधायक भौर्याल संयोजक और कुंदन बने सहसंयोजक

बागेश्वर मेंभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने की पार्टी के विभाग संयोजकों व सह संयोजकों की घोषणा

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 11:55 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 11:55 PM (IST)
विधायक भौर्याल संयोजक और कुंदन बने सहसंयोजक
विधायक भौर्याल संयोजक और कुंदन बने सहसंयोजक

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने की पार्टी के विभाग संयोजकों व सह-सयोजकों की घोषणा कर दी है। जिले से दो लोगों को दायित्व दिया गया है। विधायक कपकोट को राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान का विभाग संयोजक व कुंदन परिहार को राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान का सह संयोजक बनाया गया है। दोनों के मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। दूसरी ओर, पदाधिकारियों ने संगठन के हित में काम करने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

जिले से दो वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के विभाग संयोजक और सह संयोजक बनने से कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। विधायक कपकोट को राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान के विभाग संयोजक का दायित्व दिया गया है। उनकी टीम में दो सह-संयोजक बनाए गए है। इसके अलावा कुंदन परिहार को राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान का सह-संयोजक बनाया गया है। परिहार ने बताया कि पूरे प्रदेश में प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे है। मंडल स्तर से जिला व प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया जा रहा है। इसके अलावा पार्टी से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का भी अभियान चल रहा है। आगे प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण अभियान चलाए जाएंगे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी। दोनों की अनुभवी है। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके उच्च्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिपंअ बसंती देव, विधायक चंदन राम दास, जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, मनोज ओली, खड़क सिंह टंगड़यिा, मथुरा प्रसाद, दीपा आर्या, जीवंती कांडपाल, सुरेश कांडपाल, सुरेश गढ़यिा, शेर सिंह गढ़यिा, गोविद दानू, सुंदर गढ़यिा, घनश्याम जोशी, रवि करायत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.