मैक्स वाहन खाई में पलटा, महिला की मौत
बागेश्वर में घोड़ागाड़-अठपैसिया के बीच देर रात मैक्स के खाई में पलट जाने से जाने से एक महिला की मौत हो गई।
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: घोड़ागाड़-अठपैसिया के बीच देर रात मैक्स के खाई में पलट जाने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि वाहन का चालक खाई में लापता हो गया। कुल तीन लोग घायल है। जिसमें एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
प्राप्त सूचना के अनुसार मैक्स नंबर यूके02-1030 को लेकर चालक अजय कुमार कल सुबह सिमकूना कांडा से पिथौरागढ़ के भिनगड़ी के लिए रवाना हुआ था। यहां से प्रेम प्रकाश पुत्र बहादुर राम निवासी टाना सिमकूना उम्र 40 वर्ष, रोशन कुमार पुत्र जीवन लाल उम्र 17 साल, सुरेंद्र कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी भिनगडी, पिथौरागढ़, गोपुली देवी पत्नी श्यामलाल को लेकर वह देर शाम वापस लौट रहा था। देर रात में अठपैसिया-घोडागाड़ के बीच वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गया। जिसमें प्रेम प्रकाश, रोशन कुमार, सुरेंद्र कुमार घायल हो गए। जिनको सीएचसी कांडा में उपचार के लिए लाया गया। गोपुली देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। चालक अजय कुमार खाई में लापता है। जिनकी ढूंढ खोज पुलिस द्वारा की जा रही है। गंभीर होने पर रोशन कुमार व सुरेंद्र कुमार को जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर कर दिया गया। प्रेम प्रकाश की स्थिति अभी सामान्य लग रही है। सुरेंद्र कुमार की स्थिति नाजुक बनी हुई है, उसके सिर में गहरा घाव है। इधर, एसओ महेंद्र प्रसाद ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फरार चालक की खोजबीन की जा रही है। अभी किसी के तरफ से तहरीर नहीं आई है।घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद पता चल सकेगा कि दुर्घटना कैसे हुई है।