करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र की कामना
जासं बागेश्वर पति पत्नी के प्रेम का प्रतीक करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। महिलाएं इस बार
जासं, बागेश्वर: पति पत्नी के प्रेम का प्रतीक करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। महिलाएं इस बार 70 साल बाद रोहिणी नक्षत्र के शुभ संयोग में पति की दीर्घायु की कामना कर रही हैं। पति की लंबी उम्र की कामना के साथ महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। बागनाथ मंदिर से पूजा-अर्चना से पर्व की शुरूआत हुई।
शाम को चंद्रमा निकलने पर पूजा करने के बाद अन्न जल ग्रहण किया। इस व्रत में चांद को छलनी से देखने का विशेष प्रचलन है। पंडित मोहन चंद्र लोहुमी के अनुसार 70 सालों बाद बन रहा शुभ संयोग सुहागिनों के लिए फलदायी होगा। इस बार रोहिणी नक्षत्र के साथ मंगल का योग बेहद मंगलकारी है। चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। चंद्रमा आयु, यश और समृद्धि का भी प्रतीक है। बागनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम अंजना मेहरा ने सुहागिनों से पूजा कराई। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, शोभा टाकुली, डॉ. शैफाली साह, मैना साह, भारती साह, पूजा, भावना, परविद्र कौर, पुष्पा कनवाल, डॉ. रीमा उपाध्याय, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल आदि मौजूद थे।