खंतोली-विजयपुर मोटर मार्ग बदहाल
संवाद सूत्र कांडा सानिउडयार-खंतोली-विजयपुर मोटर मार्ग बदहाल हो गया है। मार्ग हादसे को द
संवाद सूत्र, कांडा : सानिउडयार-खंतोली-विजयपुर मोटर मार्ग बदहाल हो गया है। मार्ग हादसे को दावत दे रहा है। यहां बने कलमठ, सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बारिश रूकने के बाद भी सड़क की दशा नहीं सुधर रही है।
कभाटा गांव के पास कलमठ टूट गया है। सड़क का एक कोना बचा हुआ है। ऐसे में ही वाहनों की आवाजाही हो रही है। यहां कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि वह इस समस्या को कई बार विभाग को बता चुके हैं, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। जिले की चार सड़कें अभी भी बंद हैं। जो खुली भी है वह जानलेवा साबित हो रही हैं। लोनिवि को लोगों की जान की कोई परवाह नहीं है। विभाग न तो बंद मार्ग खोलने में तेजी दिखा रहा है और न बदहाल मार्ग ठीक करने में। कर्मचारियों की नौकरी तथा लोगों की यात्रा राम भरोसे हो रही है। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बंद मार्ग खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई है।