Move to Jagran APP

बागेश्वर की जशोदा को ग्राम प्रधान की कमान मिली तो पेयजल संकट से उबरा गांव

घनश्याम जोशी बागेश्वर कुछ अलग करने की सोच हो तो असंभव काम भी बनते चले जाते हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 10:56 PM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 10:56 PM (IST)
बागेश्वर की जशोदा को ग्राम प्रधान की कमान मिली तो पेयजल संकट से उबरा गांव
बागेश्वर की जशोदा को ग्राम प्रधान की कमान मिली तो पेयजल संकट से उबरा गांव

घनश्याम जोशी, बागेश्वर

loksabha election banner

कुछ अलग करने की सोच हो तो असंभव काम भी बनते चले जाते हैं। जल संकट से जूझते गांव को इससे उबारने के लिए कमर कसी तो जलसंरक्षण और संवर्धन में बड़ी कामयाबी मिल गई। बात हो रही है बमराड़ी गांव की पूर्व प्रधान जशोदा देवी नगरकोटी की, जिन्होंने जनप्रतिनिधि चुने जाने के बाद अपनी पंचायत को पेयजल संकट से उबार दिया। इसी का नतीजा है कि वर्तमान में गांव पेयजल और सिचाई के जल के लिए आत्मनिर्भर है।

बमराड़ी गांव की जनंसख्या वर्तमान में 700 है और लगभग 260 परिवार यहां निवास करते हैं। गोमती तट से बसे गांव के अधिकतर लोग खेती पर निर्भर हैं। लेकिन गोमती सूखने की कगार पर है। बैजनाथ में कृत्रिम झील बनने के बाद नदी गर्मियों में एक तरह से सूख ही जाती है। इसके बाद सिचाई के लिए किसान तरसने लगते हैं। बमराड़ी की पूर्व प्रधान जशोदा देवी ने इस संकट से निपटने का मन बनाया और गांव के जलस्त्रोतों का संरक्षण और संवर्धन की मुहिम शुरू की। उनकी मेहनत से वर्तमान में गांव में सिचाई और पेयजल का संकट खत्म हो गया है। गांव के राजेंद्र सिंह नगरकोटी ने बताया कि जल संरक्षण के लिए आधा दर्जन से अधिक स्त्रोतों का निर्माण, मरम्मत और संरक्षण पूर्व प्रधान ने किया। उनका कार्यकाल 2014 से 2019 तक रहा। इन स्त्रोतों का किया संरक्षण

पूर्व प्रधान जशोदा देवी ने पन्याल द्यो, सिमार स्त्रोत का संरक्षण किया, जिससे 150 परिवारों को पेयजल मिल रहा है। यहीं से समार सेरा के लिए सिचाई का हेड और नहर की मरम्मत की। इससे लगभग 30 नाली भूमि की सिचाई हो रही है। छोटी ऐराड़ी के खाड़ू स्त्रोत से 170 परिवारों को पेयजल मिल रहा है। सुनागाड़ गधेरा पर सिचाई हेड के निर्माण से 25 नाली भूमि सिचित हो रही है। इसके अलावा यहां से 50 परिवारों के लिए पेयजल योजना भी बनाई गई है। घटट्यरा गधेरे के आशागाड़ में सिचाई नहर की मरम्मत हुई और 50 नाली भूमि सिचित हो रही है। मजबान तोक में सिचाई हेड बनाया गया जिससे 60 नाली भूमि को पानी मिल रहा है। -वर्जन-

कई महिला प्रधान बेहतर काम कर रहे हैं। जल संरक्षण और संवर्धन के लिए आगे आने वाले प्रधानों को सरकार सम्मान भी दे रही है। बमराड़ी के पूर्व प्रधान जशोदा देवी का काम काबिले तारीफ है। -बसंत सिंह मेहता, जिला पंचायतराज अधिकारी बागेश्वर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.