नए साल के जश्न पर हुड़दंग मचाया तो खैर नही
बागेश्वर में नए साल के जश्न में पार्टी की और हुड़दंग मचाई तो आपको पुलिस गिरफ्तार कर सकती है।
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: नए साल के जश्न में पार्टी की और हुड़दंग मचाई तो आपको पुलिस गिरफ्तार भी कर सकती है। पुलिस ने सभी से कोविड-19 महामारी काल में अपने घर में सादगी से नए साल मनाने की अपील की है।
हर साल नए साल का जश्न लोग अलग-अलग तरीके से मनाते है। कोई पार्टी करता है तो कोई रात भर जागकर नए साल के स्वागत को अलग-अलग कार्यक्रम करते है। लेकिन इस बार लोग इस तरह का कुछ नही कर पाएंगे। कोविड-19 महमारी में पुलिस व प्रशासन जश्न मनाने वालों से सख्ती से पेश आ सकती है। कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार किसी प्रकार की पार्टी नही की जाएगी। होटल आदि में जश्न आदि नही होंगे। सारे कार्यक्रम सादगीपूर्वक मनाए जाएंगे। बाहर से आने वाले पर्यटकों से भी यही अपील की जा रही है। कोई भी नियम तोड़ता हुआ पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
वहीं 31 दिसंबर को अक्सर हुड़दंगी या अराजक तत्व रात भर शराब पीकर घूमते दिखाई देते है। जिससे आस-पास का माहौल तो खराब होती ही है वहीं हमेशा लड़ाई-झगड़े की नौबत आती है। कई मामलों में ऐसा भी देखा गया है। शराब पीकर दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। इन पर पुलिस की पैनी नजर रखेगी। ताकि सब ठीक रहे। पुलिस इसको लेकर बहुत गंभीर है। -- कोरोना महामारी को देखते हुए यह किया जा रहा है। सभी थाने-चौकियों को निर्देशित कर दिया गया है। पर्यटक और आम जन कोविड-19 की गाइडलाइनों का पालन करें और पुलिस को अपना सहयोग दें।
मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर