दहेज एक्ट में गिरफ्तार पति को भेजा जेल
जासं बागेश्वर एक और विवाहिता दहेज की भेंट चढ़ गई है। मृतका के पिता की रिपोर्ट पर प
जासं, बागेश्वर : एक और विवाहिता दहेज की भेंट चढ़ गई है। मृतका के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित पति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
मोहाली गांव निवासी 24 वर्षीया तनूजा राठौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बीते शनिवार को तनूजा का शव नदी के किनारे मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दी। मृतका तनूजा के पिता दिनेश सिंह गढिया ने उसके पति और सास को दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और हत्या का कारण भी दहेज बताया। पुलिस ने 498, 304 बी और दहेज एक्ट में मामला दर्ज किया। पुलिस नरे आरोपित पति प्रदीप राठौर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। घटना की विवेचना सीओ संगीता कर रही हैं। पुलिस ने कहा कि इस मामले में नामजद अन्य आरोपित को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।