कफनी ग्लेशियर का रास्ता कब तक खोलेंगे साहब
जागरण संवाददाता बागेश्वर कफनी ग्लेशियर का रास्ता अभी भी बंद है। जबकि पर्यटन सीजन अब सिर्फ
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: कफनी ग्लेशियर का रास्ता अभी भी बंद है। जबकि पर्यटन सीजन अब सिर्फ एक माह बचा हुआ है। मंगलवार को क्षेत्र के लोग डीएम से मिले। उन्होंने सिर्फ एक सवाल किया कि ग्लेशियर का रास्ता कब तक खुलवाएंगे। रास्ता बंद होने से उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो गई है।
बाछम गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि इस साल औसतन अधिक बर्फबारी हुई। कफनी ग्लेशियर का पैदल रास्ता कई स्थानों पर ध्वस्त है। यात्री विश्राम गृह भी क्षतिग्रस्त हैं। पर्यटन सीजन 15 अप्रैल से शुरू हो गया है, लेकिन मई तक भी पैदल रास्ते को दुरुस्त करने की सुध नहीं ली गई है। जून माह तक साहसिक पर्यटन चलेगा उसके बाद बारिश हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पर्यटकों की दो टोलियां अभी तक आधे से रास्ते से वापस लौट आई हैं। बाछम के ग्रामीण पोर्टर, कुक, गाइड आदि का काम करते हैं। सीजन में उनकी कमाई होती है और वे घर का जरूरी सामान आदि खरीद पाते हैं। इस साल उनके सामने आíथक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने जल्द से जल्द कफनी ग्लेशियर का रास्ता खोलने की मांग की। इस मौके पर नवल दानू, केशर सिंह दानू, खड़क सिंह दानू, चामू सिंह दानू आदि मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप