तेज धूप से चढ़ा पारा, छाता बना सहारा
जागरण संवाददाता बागेश्वर गर्मी लगातार बढ़ने लगी है। सोमवार को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिक
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : गर्मी लगातार बढ़ने लगी है। सोमवार को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लोग एकाएक बढ़ी गर्मी से परेशान हो गए। पहाड़ घूमने आए पर्यटकों ने गर्मी से बचने के लिए नदियों का रुख किया। लोगों ने चटक धूप से बचने के लिए छाता निकाल लिए।
पिछले सप्ताह बारिश, ओलावृष्टि और हवाओं से मौसम सुहावना बना हुआ था। गत रविवार से तपन बढ़ने लगी और सोमवार को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिससे तेज गर्मी शुरू हो गई है। लोग घरों से बाहर निकलने के लिए काफी जतन कर रहे हैं। स्कूली बच्चे, महिलाएं और अन्य धूप से बचने के लिए छाता आदि का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसबीच पिडारी, कफनी और सुंदरढूंगा घाटी की तरफ निकले ट्रैकर भी गर्मी बढ़ने से परेशान हैं। वे होटलों में ठहरने के बजाए अधिक समय नदियों के किनारे बीता रहे हैं। एकाएक मौसम में आए बदलाव से किसान भी खेती-पाती में जुट गए हैं। जिले के घाटी वाले इलाकों में सबसे अधिक गर्मी हो रही है। जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी भी सुबह-शाम की ठंड है। यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो अगले दिनों में तापमान और अधिक बढ़ने के आसार बने हुए हैं।