संवाद सूत्र, गरुड़ : दीपावली की रात एक पशुपालक 12 लूटों (सूखी घास का ढेर) में आग लग गई। पशुपालक ने प्रशासन से मुआवजा दिए जाने की मांग की है। तहसील के मुझारचौरा निवासी पशुपालक व प्रगतिशील काश्तकार भूपाल सिंह कठायत के 12 लूटों में दीपावली की रात आग तब लगी, जब परिवार सोया हुआ था। सुबह उठने पर उन्होंने घर के पीछे से धुंआ उठते देखा तो घटना की जानकारी हुई। गनीमत रही कि आग से गोशाला बाल-बाल बची। यदि गोशाला में आग लग जाती तो पशुपालक के एक दर्जन से अधिक पशु भी आग की चपेट में आ जाते। बकौल पशुपालक आग से लगभग चालीस हजार का नुकसान हुआ। घास के एक दर्जन लूटे खाक होने से अब पशुपालक के सामने जानवरों को खिलाने की समस्या खड़ी हो गई है। पशुपालक ने राजस्व पुलिस चौकी कौसानी में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने राजस्व पुलिस से मौका मुआयना कर मुआवजा दिए जाने की मांग की। राजस्व उप निरीक्षक सुंदर सिंह परिहार का कहना है कि नामजद तहरीर मिलने पर ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इधर, कौसानी की जिला पंचायत सदस्य सुनीता आर्या, सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट जेसी आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश भंडारी, ग्राम प्रधान बच्चन राम ने प्रशासन से पशुपालक को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। -----------
वच्यूला में जले पांच लूटे
रविवार सुबह वच्यूला गांव में लगभग पौने पांच बजे अराजक तत्वों ने नीमा देवी के लूटों को आग लगा दी, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग को फैलने से बचा लिया, जिससे स्कूल और आसपास के घर बालबाल बच गए। स्थानीय निवासी हेम चंद्र पंत ने बताया कि पशुपालक को भारी नुकसान हो गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।
में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
blink LIVE
PNB MetLife Webinar
VIDEO