गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूरति मोरया..
जागरण संवाददाता बागेश्वर बिलौनासेरा में आयोजित गणेश महोत्सव का गुरुवार को रंगारंग समापन
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: बिलौनासेरा में आयोजित गणेश महोत्सव का गुरुवार को रंगारंग समापन हो गया है। भक्तों ने गणेश भगवान की प्रतिमा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। समण गोलू मंदिर के समीप मूíत को सरयू में विर्सिजत किया। दर्जनों की संख्या में भक्तों ने सिद्धि विनायक को अगले साल फिर से आने के लिए आमंत्रित किया और गणपति बप्पा मौरिया के जयघोष से समूचा क्षेत्र गूंज उठा।
यहां दो सितंबर को भगवान गणेश की मूíत स्थापना के साथ महोत्सव का आयोजित किया जा रहा था। दस दिन तक चले महोत्सव में नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के भक्तों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। इस दौरान पंडाल में सुबह और सायंकाल भव्य आरती का आयोजन हुआ। जिसमें भक्तों ने विधिविधान से बप्पा की स्तुति की। स्कूली बच्चों और लोक कलाकारों ने भी अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा। समापन दिवस पर सुबह पंडित भुवन कांडपाल ने विधिविधान से पूजा करवाई। यजमान यशपाल घनोला सहित अन्य भक्तों ने हवन यज्ञ में भागीदारी की। उन्होंने क्षेत्र की सुख और शांति के लिए दुआ मांगी। दोपहर बाद पंडाल से भगवान गणेश की मूíत की शोभायात्रा निकाली गई। ढोल- नगाड़े की थाप पर सैकड़ों भक्तों ने थिरकते हुए इसमें भागीदारी की। पंडाल से होकर मुख्य मोटर मार्ग पर जैसे ही शोभा यात्रा निकली, सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग शामिल हुए। इस दौरान पूरा क्षेत्र गणपति की भक्ति के रंग में रंग गया। समण मंदिर तक शोभायात्रा निकली। जिसके बाद भक्तों ने भगवान गणपति की मूíत को गोलू मंदिर के समीप सरयू नदी में विसर्जन किया। इस दौरान वहां मौजूद सैकड़ों आखें नम हो गई। उन्होंने गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारे लगाए। इस मौके पर चंद्रशेखर कांडपाल, लक्ष्मण घनोला, कैलाश गढि़या, भूपेंद्र सुयाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।
---------
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उमड़ी भीड़
बुधवार की रात भी गणेश पंडाल में भजन कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। मुख्य मंच से लोक कलाकारों ने हिदी, कुमाऊंनी, गढ़वाली गीत सुनाकर उनका भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान सैकड़ों की तादात में मौजूद लोगों ने कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया।