पांच मकान ध्वस्त, 25 लोग बेघर
बागेश्वर: जिले में रुक-रुक हो रही बारिश मकानों के लिए खतरा बन गई है। बीत रात हुई बारि
बागेश्वर: जिले में रुक-रुक हो रही बारिश मकानों के लिए खतरा बन गई है। बीत रात हुई बारिश से पांच मकान ध्वस्त हुए और 25 लोग बेघर हो गए हैं। जिला प्रशासन ने राजस्व पुलिस को मौका मुआयना कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। बारिश से कांडा के पंक्चौड़ा गांव में बलमा देवी पत्नी किशन ¨सह का मकान ध्वस्त हो गया है। बलमा देवी बेघर हो गई है। देवलखेत के पुष्कर राम पुत्र देव राम का मकान भी गिर गया है। परिवार के पांच सदस्यों ने अन्यत्र शरण ली है। देवनाई के रमेश चंद्र पुत्र अमर ¨सह का मकान भी बारिश की भेंट चढ़ गया है और परिवार के पांच सदस्यों के सामने छत का संकट पैदा हो गया है। इसी गांव के चंदन ¨सह पुत्र नारायण ¨सह का मकान भी बारिश की भेंट चढ़ गया है। परिवार के पांच सदस्यों ने दूसरे के यहां शरण ली है। जालेख गांव की रेबुली देवी पत्नी भवान राम का मकान भी गिर गया है। परिवार के तीन सदस्य बेघर हो गए हैं। वहीं गोलना गांव निवासी हरीश ¨सह पुत्र शेर ¨सह का आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। उनके परिवार में छह सदस्य हैं सभी बेघर हो गए हैं।