ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता ने कहा ऊर्जा निगम के कार्यो से जनता बनाए उचित दूरी
बागेश्वर में ऊर्जा निगम को बारिश आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ आदि से भारी नुकसान हो रहा है।
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : ऊर्जा निगम को बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ आदि से भारी नुकसान पहुंच रहा है। कई गांवों में विद्युत आपूíत चरमरा रही है। स्थानीय लोग आपूíत बहाल करने के लिए केवल ऊर्जा निगम को सूचना दें और बिजली के तार, पोल आदि से दूरी बनाए रखें। पूर्व में कई घटनाएं होने के बाद ऊर्जा निगम ने लोगों से ऊर्जा निगम के कार्यों से उचित दूरी बनाने को कहा है। ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।
ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता भास्कर पांडे ने कहा कि खोलियागांव में गत दिनों ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसके कारण वहां तीन दिनों तक आपूíत ठप रही। ग्रामीणों की सूचना पर संबंधित ठेकेदार को ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर को गांव तक पहुंचाने में उनकी मदद की, लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना है। ठेकेदार के माध्यम से ऊर्जा निगम काम करा रहा है। उससे निगम का एग्रीमेंट किया जाता है। उन्होंने कहा कि अनुबंध में साफ-साफ लिखा रहता है कि वह सभी कार्य कुशल और प्रशिक्षित काíमकों के माध्यम से कराएगा। ट्रांसफार्मर बदलने की जिम्मेदारी ठेकेदार की होती है। उसे निगम भुगतान करता है। खोलियागांव में भी दस मजदूर भेजे गए थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई घटनाएं घटित हो गई हैं, जिसके बाद ऊर्जा निगम ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने ग्रामीणों से ट्रांसफार्मर बदलने आदि में किसी भी प्रकार की मदद नहीं करने को कहा है। उन्होंने कहा कि बिजली का कार्य एक टेक्निकल व खतरनाक कार्य है।