मांगों को लेकर बागेश्वर में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
बागेश्वर में प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नति सूची जारी नहीं होने से नाराज कर्मचारियेा ने दिया धरना।
जासं, बागेश्वर : प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नति सूची जारी नहीं होने से नाराज एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने सीईओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। संगठन अध्यक्ष भुवन जोशी और महामंत्री भूपेंद्र मनराल धरने पर बैठे। समस्याओं का जल्द निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनीदी।
कर्मचारियों ने कहा कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति संसोधन के सभी प्रकरणों पर कार्रवाई होनी है। उन्होंने प्रधान सहायक के पद पर 30 जून की स्थिति को कार्यभार ग्रहण मानते हुए विभाग से भर्ती वर्ष का लाभ देने की मांग की। इस मौके पर जगदंबा साह, इंद्रेश कोरंगा, षष्ठी बल्लभ तिवारी, दिनेश रावत, हिमांशु रावत, महेश मेहता, कमलेश लोहनी आदि मौजूद थे।