Move to Jagran APP

बागेश्वर में धूमधाम से मना दीपावली पर्व

बागेश्वर जिले में दीपावली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 09:46 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 09:46 PM (IST)
बागेश्वर में धूमधाम से मना दीपावली पर्व
बागेश्वर में धूमधाम से मना दीपावली पर्व

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिले में दीपावली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की और धन्य-धान्य का आर्शीवाद मांगा। बीती शनिवार की रात को गांव से लेकर शहर में आतिशतबाजी का दौर भी चला, लेकिन इस बार लोगों ने पटाखे कम जलाए। स्थानीय उत्पादों के साथ दीपावली पर्व मनाया। दीयों की रोशानी से घरों को रोशन किया गया। शाम से देर रात तक घरों में महालक्ष्मी की पूजा अर्चना कर सुख और समृद्धि की कामना की। लोगों ने अपने घरों के भीतर व बाहर दीयों की रोशनी की। रंग-बिरंगी बिजली की मालाओं से सजाया। पूरा नगर रोशनी से जगमग रहा। शाम से रात तक घरों में लोगों ने भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की। लक्ष्मी 8मां को खिले, मिष्ठान और पकवानों का भोग लगाया। उनकी आराधना कर सुख व समृद्धि का वरदान मांगा। इससे पूर्व दिन में नगर में खरीदारी को चहल-पहल रही। लोगों ने पटाखे और अन्य आतिशबाजी की खरीदारी की। शाम से देर रात तक रंगा बिरंगी आतिशबाजी की रोशनी से पूरा नगर सराबोर रहा। पंडित घनानंद कांडपाल ने बताया कि दीपावली पर शुभ मुहूर्त में महालक्ष्मी की विधिविधान से पूजा करने पर मनोकामनाएं पूरी होती हैं। दीपावली पर गहराया रसोई गैस संकट

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : दुग-नाकुरी तहसील के कई गांवों में दीपावली से पहले गैस नहीं बंट पाई। इस कारण दीपावली पर घर आए प्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई प्रवासी घर आकर गैस सिलेंडर जुटाने में लगे रहे। गैस एजेंसी शहरी क्षेत्र की व्यवस्था में मशगूल रहे।

मालूम हो कि गैस एजेंसी ने नगर में गैस बांटने के लिए स्पाट बनाए हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में तिथि तय किए हैं। इसके अलावा दीपावली पर पर जिलाधिकारी ने समय पर हर जगह गैस सिलेंडर वितरण के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद एजेंसी ने आज तक ग्रामीण क्षेत्र में गैस नहीं पहुंचाई है। इस कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोग गैस को लेकर परेशान रहे। दुग-नाकुरी तहसील के किड़ई, पचार, महोली, भूलगांव, बाफिलागांव, बीसा, कुरौली आदि गांवों में आज तक गैस नहीं बंट पाई। उपभोक्ता दीपावली से पहले एजेंसी और ठेकेदार को गैस भिजवाने की मांग करते रहे,लेकिन किसी ने भी ग्रामीणों की नहीं सुनी। इधर, कोरोना के चलते कई लोग अपने गांवों को लौटे है। उनमें से कई लोगों के पास अपने कनेक्शन तक नहीं हैं। वे किसी तरह अपना गुजारा कर रहे हैं। दीपावली पर एजेंसी ने उनके त्यौहार को रंग को फीका कर दिया। जंगलों से लकड़ी बीनकर उन्होंने अपनी दीपावली मनाई। उपभोक्ताओं ने एजेंसी से पर्व से पहले ग्रामीण क्षेत्र में गैस भिजवाने तथा प्रशासन से एजेंसी पर नकेल कसने की मांग की है। -वर्जन-

-दुग-नाकुरी के गांव में निर्धारित तिथि पर गैस भेजी गई या नहीं इसकी जांच की जाएगी। यदि इसमें लापरवाही सामने आई तो एजेंसी और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

-राकेश चंद्र तिवारी, एसडीएम सदर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.