बागेश्वर में कोरोना दो पॉजिटिव की मौत
शनिवार को जिले में 130 पॉजिटिव केस आए। जबकि दो लोगों की मौत हुई।
जासं, बागेश्वर: शनिवार को जिले में 130 पॉजिटिव केस आए। जबकि दो लोगों की मौत हुई। जिसमें दोनों कपकोट क्षेत्र के निवासी थे और उनकी उम्र क्रमश: 70 और 56 वर्ष थी। दोनों का अंतिम संस्कार कोविड गाइडलाइन के अनुसार किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीडी जोशी ने बताया कि जिले में शनिवार को 890 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अब तक 88588 सैंपल भेजे जा चुके हैं। जिसमें 4214 पॉजिटिव केस आए आए और 3244 मरीज स्वस्थ होकर कोविड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किए गए। 930 संक्रमित मरीजो में से 105 का उपचार कोविड अस्पताल में किया जा रहा हैं। 825 घर में आईसोलशन में हैं तथा 40 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है। शनिवार को 151 मरीज आज डिस्चार्ज किए गए और दो लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरी ओर कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण और रोकथाम के लिए जिले में टीकाकरण अभियान जारी है। शनिवार को 1565 लोगों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण को लेकर युवाओं में उत्साह है और सुबह से ही सेशन साइटों पर भीड़ लग रही है।
जिलाधिकारी विनीत कुमार के आदेश पर टीकाकरण कार्य सुचारू चल रहा है। सीएमओ डा. बीडी जोशी ने बताया कि टीकाकरण कार्य सफलतापूर्वक किया जा रहा है। जिले में 18 से 44 वर्ष आयु के लोगों को छह सेशन साइटों पर 1229 वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि 45 से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण 35 सेशन साइडों पर किया जा रहा हे। जहां 337 लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को जिले में 1565 लोगों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि युवाओं में टीकाकरण को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। इसके अलावा गांवों में कोरोना जांच के लिए टीमें काम कर रही हैं। लोगों को दवाइयां आदि भी वितरित की जा रही हैं।