Move to Jagran APP

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला

देश में लोकतंत्र की हत्या करने और शीतकालीन सत्र को निरस्त करने से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओ केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Dec 2020 12:06 AM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2020 12:06 AM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र  सरकार का फूंका पुतला
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: देश में लोकतंत्र की हत्या करने और शीतकालीन सत्र को निरस्त करने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार को जनविरोधी बताया।

loksabha election banner

रविवार को एसबीआइ तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि कि केंद्र सरकार जहां एक ओर लगातार चुनाव करा रही है। बिहार, हैदराबाद में हुए चुनावों में जमकर रैलियां हुई। कोविड-19 के नियमों की जमकर धच्जियां उड़ाई गई। अब बंगाल में यही हो रहा है। केंद्र सरकार यह सब होने दे रही है। लेकिन जिस लोकतंत्र के मंदिर में जनता की समस्याओं का समाधान होता है वहां शीतकालीन सत्र नही कर रही है। मंशा साफ है। केंद्र सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है। जिसका आने वाले समय में जनता जवाब देगी। उन्होंने कहा कि किसान एक महनी से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है। क्रेंद सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज दबाने और किसानों के बिल पर सवालों व विरोध से बचने के लिए शीतकालीन सत्र निरस्त कर दिया। किसानों की हर लड़ाई के साथ कांग्रेस का कार्यकर्ता है। मौके पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ईश्वर पांडे, जिला प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय,जिला सोशल मीडिया सयोजक भीम कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष बागेश्वर पंकज परिहार, रोहित खैर, रिजवान खान,गीतांजलि, गणेश कुमार, धीरज कुमार, उमेश मनराल, सुनील चनियाल,भावेश पांडा, दर्शन जोशी,पंकज लोहनी,मोनीष खान,बाणी कुमार, आतिफ, विशाल रावत, संजु उपाध्याय, लोकमणि पाठक, गीता रावल सुनीता टम्टा ,शिला टम्टा, इंद्रा जोशी,रंजीत दास, गोविन्द कठायत आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.