कांग्रेस ने स्थापना दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा
बागेश्वर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकालीद्ध
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। उन्होंने पार्टी के मूल सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज में गरीबों, शोषितों, पिछड़े व समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सोमवार को बस स्टेशन पर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसजन एकत्र हुए। उन्होंने वहां से नुमाइशखेत मैदान तक तिरंगा रैली निकाली। पार्टी के गौरवशाली इतिहास पर चर्चा की और सभी कांग्रेसियों ने एक दूसरे का बधाई दी। पार्टी के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कांग्रेस के सिद्धांतों को अपनाकर स्वच्छ समाज की स्थापना करने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें सभी प्रकोष्ठों के अलावा कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी स्थापना दिवस पर कार्यकताओं में नया जोश भी भरा जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में वह पार्टी की बेहतरी के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से लोग खिन्न आ चुके हैं। महंगाई, बेरोजगारी ने लोगों को परेशान कर दिया है। लोग ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास की नींव है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री ललित फस्र्वाण, बालकृष्ण, राजेंद्र टंगड़यिा, गोपाल, सच्जन लाल टम्टा, धीरज कोरंगा, गीता रावल, राजा पांडे, प्रेम सिंह, कवि जोशी, करम सिंह दानू, कैलाश मोहन, गीतांजलि, जगदीश पांडे, बहादुर बिष्ट, अर्जुन देव, महेश पंत, मोहन लाल, सुनीता टम्टा, अंकुर उपाध्याय आदि मौजूद थे।
-----------
राष्ट्रीय आंदोलन में कांग्रेस के योगदान को याद किया गरुड़: ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने 136 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर राष्ट्रीय आंदोलन में कांग्रेस के योगदान को याद किया गया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मण आर्या की अध्यक्षता में आयेजित स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने संस्थापकों को याद किया।इस मौके पर कांग्रेसियों ने राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान गाया।स्वतंत्रता आंदोलन में जान की बाजी लगाने वाले व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अíपत की।इस दौरान भुवन पाठक, प्रकाश कोहली, रंजीत दास, अशोकवर्धन, जितेंद्र मेहता, बसंत नेगी, कैलाश पंवार, लक्की वर्मा, संजय कुमार, मनोज कुमार, बबलू फस्र्वाण, हरीश रावत, रमेश राम, पनी राम, गौरव बोरा आदि मौजूद थे।