कपकोट नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी गो¨वद ने मारी बाजी
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कपकोट नगर पंचायत में कड़ी टक्कर में कांग्रेस के प्रत्याशी गो¨व
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कपकोट नगर पंचायत में कड़ी टक्कर में कांग्रेस के प्रत्याशी गो¨वद ¨सह विजयी रहे। उन्होंने भाजपा के गिरीश जोशी को 347 मतों से पराजित किया।
कपकोट नगर पंचायत में भाजपा और कांग्रेस की सीधी टक्कर थी। डिग्री कालेज में मतगणना का कार्य शुरु हुआ। पहले वार्ड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी आगे रहा। लेकिन दूसरे वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी ने बढ़त बनानी शुरु कर दी। यह बढ़त अंत तक रही। कांग्रेस प्रत्याशी गो¨वद ¨सह को 1320 मत व भाजपा प्रत्याशी गिरीश जोशी को 973 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी 347 मतों से विजयी रहे। नगर पंचायत कपकोट में कुल 3208 मतदाता थे। जिनमें से 2354 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। 9 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। जबकि 53 मत खारिज हुए। मतदान के बाद विजय प्रत्याशी गो¨वद ¨सह व सातों सभासदों को रिर्टिनंग अधिकारी नरेंद्र ¨सह भंडारी ने प्रमाण पत्र दिया। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जुलूस निकाला और पार्टी के नारे लगाए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।