लोकसभा चुनावों में बहुमत से जीतेगी बसपा
जागरण संवाददाता बागेश्वर बहुजन समाज पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील की है।
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : बहुजन समाज पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील की है। जनता भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त है। अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर बसपा बहुमत से जीतकर इतिहास रचेगी।
पार्टी कार्यालय में बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुछ दिनों बात बसपा की प्रत्येक जिले में लोकसभा स्तरीय बैठक आयोजित होगी। मौके पर पूर्व व नए पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर एकजुट होने की अपील की हैं। जिलाध्यक्ष किशन विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश व देश में भाजपा-कांग्रेस ने बारी-बारी से राज किया, लेकिन जनता की समस्या जस की तस बनी हुई है। बेरोजगारी, महंगाई से जनता परेशान है। मूलभूत समस्याओं समाधान नही होने से लोग गांवों से पलायन करने को मजबूर है। सांसद आदर्श गांव तक को वर्तमान सांसद ठीक नही कर पाएंगे। इसलिए लोगों की उम्मीद इनसे खत्म हो गई हैं। वह उम्मीदों से बसपा की ओर देख रही है। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को लोकसभा स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इस सीट पर जनादेश बसपा के साथ है। सभी कार्यकर्ता गांव गांव जाकर पार्टी की रीति नीति लोगों को बताए। मौके पर धनीराम लोहार को सलानी का सेक्टर अध्यक्ष व दयाल बधानी को ज्वाण स्टेट का सेक्टर अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद, भाष्कर टम्टा, रमेश राम टम्टा, सुरेश राम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।