ड्यूटी में तनात बीएसएफ जवान का हृदययगति रुकने से निधन
बागेश्वर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बीएसएफ में तैनात जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
जासं, बागेश्वर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बीएसएफ में तैनात बनलेख के सैंथर तोक गांव निवासी हयात सिंह पपोला एक जवान का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। रविवार को उनकी सरयू-गोमती संगम पर सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। घटना के बाद उनका परिवार सदमे में है और रो-रोकर बुरा हाल है।
बनलेख के सैंथर तोक गांव निवासी हयात सिंह पपोला (52) तीन दिन पूर्व ड्यूटी के दौरान बीमार पड़ गए। उनके सीने में दर्द होने पर उन्हें सेना के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। रविवार की सुबह सेना के विशेष वाहन से उनका पाíथव शरीर गांव पहुंचा। परिजन और ग्रामीणों ने अंतिम दर्शन किए। सरयू-गोमती संगम पर उन्हें नम आंखों ने अंतिम विदाई दी। जवान के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। एक बेटा सेना में तैनात है और जबकि एक बेटी का विवाह हो गया है। उनके निधन से उनकी पत्नी गोविद देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्राम प्रधान हीरा देवी ने बताया कि हयात सिंह मिलनसार थे और उनका बेटा और एक भाई भी सेना में तैनात है।
प्रशासन की ओर से उपजिलाधिकारी राकेश चंद्र तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक महेश जोशी ने पुष्पचक्र अíपत किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विनोद कर्नाटक, जगदीश रौतेला, नवीन रावत आदि इस दौरान मौजूद थे।