जिला अस्पताल के पास युवक का शव मिला, मचा हड़कंप
बागेश्वर में जिला अस्पताल के पास एक व्यक्ति का शव मिला, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बागेश्वर, [जेएनएन]: जिला अस्पताल के पास एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और जांच शुरू की।
जिला अस्पताल परिसर पर पीपल के पेड़ के पास एक व्यक्ति का शव मिला। जिसके बाद पुलिस को आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की। मृतक पूरन सिंह पुत्र बिशन सिंह निवासी तुपेड़ है।
वह पिछले 10 सालों से अपने घर से अलग रह रहा था । इधर उधर घूम कर जीवन यापन कर रहा था। पुलिस ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन। शव परिजनों को सौंपा।
यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
यह भी पढ़ें: यमुनोत्री में हार्ट अटैक से मुंबई के यात्री की मौत