Move to Jagran APP

भाजपा सरकार को उखाड़ेगी मातृ शक्ति

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : झाकरा गांव में महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बै

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 11:06 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 11:06 PM (IST)
भाजपा सरकार को उखाड़ेगी मातृ शक्ति
भाजपा सरकार को उखाड़ेगी मातृ शक्ति

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : झाकरा गांव में महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महिला शक्ति को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए एकजुट होने की अपील की है।

loksabha election banner

महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष गीता रावल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने महिलाओं से एकजुटता की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त हैं। वह विकल्प के रुप में कांग्रेस की ओर आस लगाकर देख रही है। अब समय आ गया है इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का। मंहगाई, बेरोजगारी, गरीबी अपने चरम पर है। गांव मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे है। लोग लगातार अपने गांवों को छोड़ने के लिए मजबूर हैं। आगामी लोकसभा चुनावों में महिला शक्ति अपनी ताकत का एहसास कराने को एकजुट हों। इसके बाद जिलाध्यक्ष रावल ने कमला जोशी को रीमा ब्लाक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मनोनीत किया। उन्होंने महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का कार्य करने को कहा। इस अवसर पर सुनीता टम्टा, सरिता रावत, लक्ष्मी धर्मसक्तू, पूरम जोशी, खष्टी जोशी, दीपा जोशी, इंद्रा जोशी, देवकी जोशी, दीपा देवी, अनीता देवी, जीवंती देवी, सरिता आर्या, कांति देवी, भावना, पार्वती, गोपुली, रधुली, जर्नादन जोशी, कीर्तीबल्लभ जोशी, गिरीश जोशी, अंबा देवी, भैरवी, आरती, पार्वती, रेनू, इंदिरा देवी सहित कई महिलाएं मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.