जिला पंचायत सदस्य को भाजपा देगी सिबल
जासं बागेश्वर त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक में चुनाव प्रभारी
जासं, बागेश्वर : त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक में चुनाव प्रभारी इंद्र सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने को कहा। उन्होंने कहा कि पार्टी जिला पंचायत सदस्य तक सिबल देगी। बैठक में कई कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत सीट के लिए अपनी दावेदारी भी पेश की।
सोमवार को नगर के एक होटल में भाजपा की बैठक मंडल अध्यक्ष शेर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई। चुनाव प्रभारी बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में पूरी तैयारी से उतरने को कहा। उन्होंने बताया इस महीने की 30 तारीख तक पार्टी बूथों का गठन करेगी। एक अक्तूबर से मंडल का गठन किया जाएगा। नगर क्षेत्र के प्रभारी हयात सिंह मेहता ने भी कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधी दिशा निर्देश दिए। बैठक में चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी भी पेश की। शामा क्षेत्र से सबसे अधिक पांच लोगों ने दावा पेश किया। तोली और वाछम से तीन और नानकन्यालीकोट से दो कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी पेश की। इस मौके पर भगवती प्रसाद पाठक, केदार सिंह, चंदन सिंह, प्रकाश जोशी, भगवत देवली को शक्ति केंद्र का चुनाव प्रभारी भी नियुक्त किया गया। इस मौके पर नगरमंडल अध्यक्ष चंपा देवी, राम सिंह कोरंगा, दयाल ऐठानी, गीता ऐठानी आदि मौजूद थे।