Move to Jagran APP

भाजपा ने लगाई कांग्रेस के गढ़ में सेंध

जागरण संवाददाता बागेश्वर भाजपा ने पंचायत चुनाव में खराब प्रदर्शन करती रही और गत सालों में

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 12:06 AM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 12:06 AM (IST)
भाजपा ने लगाई कांग्रेस के गढ़ में सेंध

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: भाजपा ने पंचायत चुनाव में खराब प्रदर्शन करती रही और गत सालों में कांग्रेस मजबूती के साथ पंचायतों में बनी रही, लेकिन इस बार भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में भी सेंध लगा दी। तीनों ब्लॉकों में कमल का फूल खिला और कांग्रेस की फिल्डिग सजी की सजी रह गई। पिछले चुनाव त्रिस्तरीय चुनाव में कपकोट में भाजपा प्रत्याशी मनोहर राम ब्लॉक प्रमुख बने और तब भाजपा सिर्फ एक ब्लाक में सिमट कर रह गई। 2019 में हुए त्रिस्तरीय चुनाव में भाजपा की तैयारियों को भेदने में कांग्रेस पूरी तरह असफल रही। कपकोट में भाजपा प्रत्याशी गोविद दानू 16 मतों के अंतर से जीते और यह पहली बार ऐतिहासिक जीत भी दर्ज हुई है। उन्होंने कांग्रेस को यहां सिर्फ 12 मतों समेट दिया। बागेश्वर ब्लाक प्रमुख पिछली बार कांग्रेस के रेखा खेतवाल बने और नगर पालिका चुनाव होने के बाद उन्हें बीच में कुर्सी छोड़नी पड़ी। उपचुनाव में कांग्रेस के गोपा धपोला ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी तक पहुंची। यह सीट भाजपा के लिए चुनौती थी और भाजपाइयों की मेहनत रंग लाई और इस चुनाव में कांग्रेस को प्रत्याशी को एक वोट से हराकर पुष्पा देवी ब्लॉक प्रमुख बन गई हैं। गरुड़ में पिछले चुनाव में कांग्रेस के भरत फस्र्वाण ब्लॉक प्रमुख बने, लेकिन इस बार कांग्रेस वहां कुछ नया नहीं कर सकी। भजापा प्रत्याशी हेमा बिष्ट को निíवरोध ब्लॉक बना दिया गया और कांग्रेस यहां से दमदार प्रत्याशी तक नहीं खोज सकी। अलबत्ता बुधवार को दिन भाजपा के लिए नया स्वर्णिम इतिहास बना गया।

loksabha election banner

========

भाजपा के किग मेकरों की भूमिका अहम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के किग मेकरों में जमकर पसीना बहाया। भाजपाइयों ने कांग्रेस के खेमे में भी सेंध लगाने में कोई चूक नहीं की और तीनों ब्लाकों में भगवा फहरा दिया। बागेश्वर ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा के कुंदन परिहार पूरी तरह सक्रिय रहे। विधायक चंदन राम दास समेत उनकी पूरी टीम पिछले एक सप्ताह तक भाजपा समर्थित सदस्यों के संपर्क में रहे। टीम को उसकी मेहनत का फल भी हासिल हुआ है। जबकि कांग्रेस से पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र टंगड़िया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण, जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा ने भी दिनरात मेहनत की, लेकिन सफलता उनसे सिर्फ एक कदम पीछे रही।

=======

पूरी तैयारी में थी भाजपा भाजपा मतदान को लेकर पूरी तैयारी में रही। सदस्यों को दो-दो कर मतदान के लिए लाया गया। उन्हें मतदान के बाद उनके गतंव्य तक छोड़ा भी गया। इतर कांग्रेस के एक बार में आठ सदस्यों की टीम मतदान को पहुंची। यह सिलसिला मतदान पूरा होने तक चलता रहा।

=========

भाजपा को ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। यह पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मेहनत से हुआ है। सरकार के विकास और भ्रष्टाचार मुक्त शासन और राष्ट्रहित में लिए जा रहे निर्णयों की बदौलत हुआ है। निश्चित तौर पर विकास का पहिया आगे बढ़ेगा। -शेर सिंह गढि़या, जिला अध्यक्ष, भाजपा।

=========

कार्यकर्ताओं ने दिनरात मेहनत की है और सत्ताधारी दल के पास सभी प्रकार का बल था और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को तमाम तरह से लुभाया गया होगा। कांग्रेस अपने हार को स्वीकार करती है और जनता की समस्याओं के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। -लोकमणि पाठक, जिला अध्यक्ष, कांग्रेस।

========

ब्लॉक प्रमुखों को प्रदान किए प्रमाण पत्र

बागेश्वर, कपकोट और गरुड़ में बने ब्लॉक प्रमुखों को क्रमश: पुष्पा देवी, गोविद दानू और हेमा देवी को रिटर्निग आफिसर आरके तिवारी, प्रमोद कुमार और डॉ. कमल पंत ने जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस दौरान जिलाधिकारी रंजना राजगुरु भी मौजूद थे और उन्होंने विजयी प्रत्याशियों को बधाई भी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.