आगरा का दल ¨पडारी ग्लेशियर रवाना
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : आगरा से सात सदस्यीय बाइकर्स का दल बागेश्वर से मुनस्यारी को रवाना ह
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : आगरा से सात सदस्यीय बाइकर्स का दल बागेश्वर से मुनस्यारी को रवाना हुआ। दल ¨पडारी ग्लेशियर की यात्रा पर है। वह तीसरे दिन यहां पहुंचा, स्थानीय लोगों ने दल का स्वागत किया। दल मुनस्यारी से वे करीब 34 किमी पैदल चलकर ¨पडारी पहुंचेंगे।
¨पडारी ग्लेशियर की साहसिक यात्रा करने के लिए देश और विदेश से यहां हरसाल ट्रैकर पहुंचते हैं। इसबीच ¨पडारी का मौसम बेहद अनुकूल है और हल्की बर्फबारी ने ग्लेशियर की सुंदरता को चार चांद लगा दिए हैं। इसबीच धूप खिलने से वहां मौसम भी बेहद गुनगुना है। ¨पडारी ग्लेशियर करीब 4200 मीटर ऊंचाई पर है। करीब पांच किमी लंबा छह मीटर चौड़ा ग्लेशियर हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। आगरा से आए टीम लीडर संदीप ने बताया कि पर्यटन विभाग के वेब पेज से उन्हें जानकारी मिली और दल यहां के लिए रवाना हो गया। उन्होंने कहा कि वे मुनस्यारी जा रहे हैं वहां से ¨पडारी की पैदल यात्रा शुरू करेंगे।