भगवान राम की आरती कर प्रसाद किया वितरित
संवाद सूत्र गरुड़ आदर्श रामलीला कमेटी गरुड़ ने पूजा अर्चना के साथ रामायण का मूल पाठ शुरु
संवाद सूत्र, गरुड़: आदर्श रामलीला कमेटी गरुड़ ने पूजा अर्चना के साथ रामायण का मूल पाठ शुरु कर दिया है। मौके पर भगवान राम की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।
कोविड 19 के चलते इस बार आदर्श रामलीला कमेटी ने रामलीला मंचन स्थगित कर दिया है। नवरात्र में कमेटी के पदाधिकारी केवल रामायण का मूल पाठ कर रहे हैं। कमेटी के निदेशक देवकीनंदन जोशी ने बताया कि नवरात्र में प्रतिदिन सायं रामायण का मूल पाठ किया जाएगा और दसवें दिन हवन यज्ञ कर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस दौरान निदेशक देवकीनंदन जोशी, व्यवस्थापक गिरीश पांडे, मोहन जोशी, विपिन तिवारी, आनन्द प्रसाद कांडपाल आदि मौजूद थे।
उधर नवरात्र के दूसरे दिन लोगों ने प्रसिद्ध कोट भ्रामरी, दीपा माई, शीतला देवी, चक्रव्रतेश्वर, दिव्येश्वर, गगरचूला आदि मंदिरों में जाकर मां की पूजा अर्चना की।नारियल चढ़ाकर मां से मन्नत मांगी। घरों में भी लोगों ने अपने ईष्ट देवता के मंदिर में कथा व पाठ का आयोजन किया।नवरात्र के चलते कत्यूर घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।