बागेश्वर में मिले 7 और कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या 54
जिले में सैंपल टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद 7 कोरोना पॉजिटिव और मिले है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 11:04 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2020 06:15 AM (IST)
जासं, बागेश्वर: जिले में सैंपल टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद 7 कोरोना पॉजिटिव और मिले है। कोरोना संक्रमितों की संख्या अब कुल 54 हो गई हैं।
शुक्रवार को जिले में 7 कोरोना पॉजिटिव और मिले है। यह सभी दिल्ली, गुरुग्राम, अहमदाबाद से आए हुए थे। यह लोग संस्थागत क्वारंटाइन में थे। पॉजिटिव आने के बाद सभी को आसोलेशन में रखने की तैयारी की जा रही है। जिले में पॉजिटिव मामलों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। सीएमओ डॉ बीएस रावत ने बताया सभी के स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें