बागेश्वर नगरपालिका में 69.36 व कपकोट में 73.38 प्रतिशत मतदान
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: जिले की दो निकायों में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया हैं। बागेश्वर
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: जिले की दो निकायों में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया हैं। बागेश्वर नगरपालिका के लिए 69.36 प्रतिशत व कपकोट नगर पंचायत के लिए 73.38 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान के बाद पो¨लग पाíटयों ने मतपेटियों को डिग्री कालेज में बने स्ट्रांग रुम में सुरक्षित पहुंचा दिया हैं।
बागेश्वर नगरपालिका में अध्यक्ष व सभासद पदों पर मतदान को लेकर सुबह से भी मतदान केंद्रों में भीड़ जुटनी शुरु हो गई थी। सुबह 8 बजे सभी 22 मतदान केंद्रों में मतदान शुरु हुआ। शुरु में के दो घंटों में मतदान केवल 13.33 प्रतिशत हुआ। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मतदान बढ़ने लगा। खत्म होने तक कुल 70.02 प्रतिशत मतदान हुआ। 19664 मतदाताओं में से कुल 13768 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगरपालिका क्षेत्र में अध्यक्ष पद पर 7 प्रत्याशी व 11 वार्डों में कुल 35 सभासद पद के प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया हैं।
कपकोट नगर पंचायत में भी चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। यहां मतदाताओं को देखते हुए 7 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सुबह से ही मतदान केंद्रों में भीड़ उमड़नी शुरु हो गई थी। यहां लोगों के उत्साह को देखते हुए लग रहा था कि मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। यहां कुल 73.38 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान का प्रयोग किया। नगर पंचायत में मतदाताओं की संख्या 3208 हैं। जिनमें से 2354 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कपकोट नगर पंचायत में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर हैं। वहीं 7 वार्डों में कुल 14 वार्ड सदस्यों के भाग्य का फैसला मतदाताओं ने कर दिया हैं। कपकोट में महिलाएं होंगी निर्णायक बागेश्वर: कपकोट नगर पंचायत में मतदान के मामले में महिलाओं ने पुरुष मतदाताओं को पछाड़ दिया हैं। यहां पर कुल 1615 महिला मतदाता थी। जिनमें से 1277 महिलाओं ने मतदान किया। वहीं 1593 पुरुष मतदाताओं में से केवल 1077 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया। बागेश्वर में महिलाओं ने मारी बाजी बागेश्वर: नगरपालिका में भी महिलाओं ने मतदान में पुरुषों को पछाड़ दिया हैं। यहां कुल 16456 मतदाता थे। जिनमें 8196 महिला व 8260 पुरुष मतदाता थे। कुल मतदान 11414 मतदाताओं ने किया। कुल 5953 महिला व 5461 पुरुष ने मतदान किया।