बागेश्वर में 2873 संक्रमित स्वस्थ होकर लौटे घर
बागेश्वर जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है।
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है। 152 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 2873 संक्रमित स्वस्थ होने पर घर भेजे गए हैं।
गुरुवार को कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 519 सैंपल भेजे गए। अब तक भेजे गए 86791 सैंपल में से 3926 पॉजिटिव केस आएं हैं। स्वस्थ होने के बाद 2873 मरीजों को कोविड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका है। शेष 1053 संक्रमित मरीजों में से 103 का उपचार कोविड अस्पताल में किया जा रहा है। 950 घर में आइसोलशन में हैं। 43 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। जबकि 64 मरीज आज डिस्चार्ज किए गए हैं। गांवों को दिए ऑक्सीमीटर बागेश्वर: कमी को देखते अधिवक्ता धीरज कोरंगा ने ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराए हैं। एक ऑक्सीमीटर जौलकांडे और एक चौगांवछीना गांव को दिया गया है। उन्होंने कहा कि संक्रमितों को हरसंभव मदद की जाएगी। 888 लोगों का हुआ टीकाकरण
बागेश्वर: जिले में 18 से 44 वर्ष आयु के लोगों को आज से टीकाकरण जारी है। चारा केंद्र में 888 लोगों का टीकाकरण हुआ। 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के टीकाकरण के लिए बनी आठ सेशन साइट में कुल 200 टीके लगे। इस प्रकार जिले में गुरुवार को कुल 1088 लोगों का टीकाकरण किया गया। जागरूक नागरिकों ने बांटे सैनिटाइजर
बागेश्वर, गरुड़ : संक्रमण को रोकने के लिए जागरूक नागरिकों ने भी पहल शुरू कर दी है। उन्होंने मास्क, सैनिटाइजर आदि बांट लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।
मुख्यालय में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कठायतबाड़ा कंट्रीवाइड स्कूल से सरयू पुल तिराहे तक मास्क, सैनिटाइजर, साबुन आदि बांटे। इस अवसर पर सुनील पांडे, उमेश मनराल, जयदीप कुमार, संस्कार भारती, जीवन पांडे, राकेश भट्ट, पुष्कर पांडेय, राजेंद्र पांडेय आदि मौजूद थे।
इधर, गरुड़ में लोगों की मदद के लिए हितैषी संस्था भी आगे आई है। संस्था के सचिव डा. किशन राणा ने गांवों में जाकर ग्रामीणों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। राणा ने उड़ियाडाक, कोलतुलारी, रिठाड़, तुनिया, डुंगलोट, सेलखोला आदि गांवों में जाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने इस मौके पर एक हजार मास्क बांटे। उन्होंने बताया कि उनका यह अभियान अन्य गांवों में भी चलेगा।