Move to Jagran APP

पुलिस भर्ती के लिए 260 युवाओं ने लगाई दौड़

बागेश्वर जिले में पुलिस की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 May 2022 10:49 PM (IST)Updated: Sun, 15 May 2022 10:49 PM (IST)
पुलिस भर्ती के लिए 260 युवाओं ने लगाई दौड़
पुलिस भर्ती के लिए 260 युवाओं ने लगाई दौड़

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिले में पुलिस की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो गई है। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने भर्ती स्थल मालता पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। भर्ती प्रक्रिया कराने में लगे अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए। कहा कि किसी तरह का विवाद सहन नहीं होगा। पहले दिन लगभग 260 युवक-युवतियों की दौड़ और शारीरिक परीक्षण किया गया।

loksabha election banner

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया तीन जून तक आयोजित होगी। पहले दिन शनिवार को सुबह आठ बजे दौड़ और शारीरिक मापदंड का परीक्षण किया गया। जिसमें लगभग 260 अभ्यर्थी शामिल हुए। उन्होंने ड्यूटी पर लगे सभी अधिकारी और कर्मचारियों को ब्रीफ भी किया। उन्हें भर्ती प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए सभी स्पर्धाओं की वीडियोग्राफी की जा रही है। इस दौरान सीओ अंकित कंडारी, सीओ शिवराज सिंह राणा आदि मौजूद थे। इधर, रविवार को तेज धूप रही। तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिसके कारण अभ्यर्थियों ने जमकर पसीना बहाया। भर्ती क्षेत्र में अभ्यर्थियों के अलावा अन्य लोगों के प्रवेश पर रोक रही।

वहीं अल्मोड़ा पुलिस लाइन में रविवार से उत्तराखंड पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन जिले के विभिन्न स्थानों से 258 अभ्यर्थी भर्ती में पहुंचे। पूरा दिन शारीरिक दक्षता प्रक्रिया चली। पहली बाधा पार करने वाले अभ्यर्थियों की देर शाम दौड़ हुई।

रविवार को 1521 पदों के लिए उत्तराखंड पुलिस आरक्षी भर्ती में अल्मोड़ा जिले से 17 हजार 462 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 15 मई से 27 जून पुलिस लाइन में चलने वाली भर्ती प्रक्रिया रविवार को शुरू हुई। पहले दिन 400 में से 161 पुरुष और 97 महिला समेत कुल 258 अभ्यर्थी भर्ती के लिए पहुंचे। प्रवेश से पहले सबसे पहले अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की गई। यहीं उनकी उपस्थिति दर्ज हुई। जिसके बाद नाप जोख, बाल थ्रो, लंबी कूद, दंड बैठक और पुश अप प्रक्रिया हुई। युवाओं ने उत्साह के साथ विभिन्न प्रक्रियाओं में हिस्सा लिया। देर शाम तक भर्ती प्रक्रिया चलती रही। अन्य प्रक्रिया में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों की देर शाम दौड़ हुई। अब हर दिन 400 अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए रोस्टर बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.