अधिनियम का उल्लंघन करने पर 11 वाहन सीज
जागरण संवाददाता बागेश्वर लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कोतवाली पुलिस ने
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कोतवाली पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चेकिग अभियान चलाया। वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने पर 11 वाहनों को सीज किया और 51 के चालान काटे। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालक और स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विशेष वाहन चेकिग अभियान के तहत पुलिस को कई अनियमितताएं मिली। जिसमें ओवरलोडिग, बिना हेलमेट, दोपहिया पर तीन सवारियां, वाहन के कागज आदि नहीं पाए जाने पर पुलिस ने 11 वाहनों को सीज कर दिया है। जबकि 51 वाहनों का चालान कर 6100 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला। इसके अलावा छह चालानी रिपोर्ट अदालत को भेजी गई है। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उधर, पुलिस की कार्रवाई से टैक्सी और दोपहिया वाहन वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की भय से टैक्सियां भी कम चलने लगी हैं, जिससे यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। इधर, एसपी लोकेश्वर सिंह ने कहा कि रूटीन वाहन चेकिग अभियान चलाने के निर्देश सभी थाना, चौकी को दिए गए हैं।