निकाय चुनाव में ताल ठोकेगी आप
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : आम आदमी पार्टी (आप) की जिला स्तरीय बैठक में आगामी निकाय चुनाव के संदर्भ में
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : आम आदमी पार्टी (आप) की जिला स्तरीय बैठक में आगामी निकाय चुनाव के संदर्भ में चर्चा की गई। तय किया गया कि पार्टी निकाय चुनाव में अध्यक्ष सभी वार्डो में सदस्य पदों के लिए ताल ठोकेगी। कार्यकर्ताओं से आसन्न चुनाव की तैयारी के लिए जुट जाने का आह्वान किया गया।
पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नगर के वार्डो में जनसमस्याएं जस की तस हैं। इससे जनता अब आशा भरी निगाहों से आम आदमी पार्टी की ओर देख रही है। तय किया गया कि पार्टी की मजबूती को लेकर नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसमें कर्मठ व ईमानदार लोगों को जोड़ा जाएगा। कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए पूरे मनोयोग से जुट जाने का भी आह्वान किया गया। इस चुनाव के लिए जिला सचिव मनोज गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी भुवन चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष हिमांशु जोशी, नगर सचिव संजय पांडे, नगर मंत्री दीवान सिंह बिष्ट को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में जिलाध्यक्ष नंदन बोरा, आशीष जोशी, अखिलेश चंद्र, आनंद सिंह, दीवान सिंह, देव सिंह, वैभव जोशी, महेश कुमार, दिनेश कुमार, नवीन चंद्र, नलिन जोशी, संजय पांडे, कमलेश लोहनी, भूपाल कुमार, पंकज कुमार, मोहन चंद्र, गौतम कुमार आदि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।