Move to Jagran APP

कामगारों के हित में एकजुट हो श्रमिक संघ

संसू, ताड़ीखेत (रानीखेत) : ओरियंटल मैटल पाउडर (ओएमपीसी) श्रमिक संघ की नई कार्यकारिणी ग

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 11:05 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 11:05 PM (IST)
कामगारों के हित में एकजुट हो श्रमिक संघ
कामगारों के हित में एकजुट हो श्रमिक संघ

संसू, ताड़ीखेत (रानीखेत) : ओरियंटल मैटल पाउडर (ओएमपीसी) श्रमिक संघ की नई कार्यकारिणी गठित कर ली गई है। इसमें अध्यक्ष प्रताप सिंह रावत समेत सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुन लिए गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कामगारों की समस्याओं के लिए एकजुट होकर शोषण के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया। मुख्य बाजार स्थित गोलू मंदिर सभागार में शुक्रवार को श्रमिक संघ की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई गठित की गई। वरिष्ठ संघ सदस्य ख्याली दत्त पपनै की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया शुरूहुई। इसमें सर्वसम्मति से प्रताप सिंह अध्यक्ष, जगत सिंह नेगी उपाध्यक्ष, घनश्याम सिंह पंवार महामंत्री, हरीश चंद्र आर्या संयुक्त मंत्री, गुसाई सिंह मेहरा कोषाध्यक्ष, रमेश सिंह फर्त्याल उपकोषाध्यक्ष व आनंद सिंह रावत संगठन मंत्री चुने गए। इस मौके पर जगमोहन सिंह बिष्ट, दीपक जोजफ, धन सिंह अधिकारी, जीवन राम, लाल सिंह बिष्ट, नरेंद्र राम, हरीश सिंह, पुष्कर तिवारी आदि मौजूद रहे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.