Move to Jagran APP

घास काटने जंगल गई महिला पर तेंदुए ने किया हमला, घायल

अल्‍मोड़ा जिले के हवालबाग क्षेत्र में घास काटने जंगल गई महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर घायल हो गई। उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 03:30 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 03:32 PM (IST)
घास काटने जंगल गई महिला पर तेंदुए ने किया हमला, घायल
घास काटने जंगल गई महिला पर तेंदुए ने किया हमला, घायल

अल्मोड़ा, [जेएनएन]: घास काटने जंगल गई महिला को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणें ने महिला को अस्‍पताल में भर्ती कराया।

loksabha election banner

घाटना हवालबाग ब्‍लाक के नैनोली गांव की है। एक महिला सरस्‍वती पाण्डेय (30) गुरुवार सुबह अन्‍य महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने के लिए गई थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे तेंदुए ने सरस्‍वती पर हमला कर दिया। ये देख अन्‍य महिलाओं ने शोर मचाया। जिस पर तेंदुआ वहां से भाग गया। तेंदुए के हमले में महिला गंभीर घायल हो गई। घायल सरस्वती को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणो ने प्रशासन से मांग की है कि तेंदुए को आदमखोर घोषित किया जाए। इसके पहले भी गांव के लोगों पर तेंदुआ हमला कर चुका है।

यह भी पढ़ें: बागेश्वर का तेंदुआ आदमखोर घोषित, पहले होगा पकड़ने का प्रयास

यह भी पढ़ें: आंगन में खेल रही चार साल की बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.