आंगन में चूल्हा जला रहे ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला
द्वाराहाट विकासखंड के अंतर्गत किरोली गांव में घर के आंगन में तेंदुए ने हमलाकर ग्रामीण को घायल कर दिया। घायल को सामुदायिक स्वाास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
द्वाराहाट, अल्मोड़ा [जेएनएन]: पर्वतीय क्षेत्र में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। द्वाराहाट विकासखंड के अंतर्गत किरोली गांव में घर के आंगन में तेंदुए ने हमलाकर ग्रामीण को घायल कर दिया।
घटना किरोली गांव में गत रात की है। ग्रामीण भूपाल सिंह घर के आंगन में चूल्हा जला रहे थे। इस बीच पीछे से तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से भूपाल सिंह किसी तरह संभले और उन्होंने डंडे से तेंदुए से मुकाबला किया।
पढ़ें-तेंदुए के हमले में महिला और किशोर घायल
कुछ देर संघर्ष के बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। हमले में भूपाल सिंह भी बुरी तरह घायल हो गए। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट में भर्ती कराया गया।
पढ़ें: जंगली सुअर के लिए ग्रामीणों ने लगाया था जाल, फंस गया तेंदुआ
इस हमले के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुआ अब तक कई मवेशियों को निवाला बना चुका है। अब लोगों पर भी हमला कर रहा है।
पढ़ें-अपने लाल के लिए तेंदुए से भिड़ गई मां, जबड़े से खींचकर बचाई जान
पढ़ें:-जान बचाने को महिला ने किया ऐसा, तेंदुआ आ गया काबू में
पढ़ें:-गोशाला में घुसा तेंदुआ, ग्रामीण ने दरवाजा बंद कर किया कैद