बाल दिवस के रंग में रंगी सास्कृतिक नगरी अल्मोड़ा
अल्मोड़ा जिले में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद किया गया।
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: जिले में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को याद किया गया। विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी में भी अनेक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
उदय शंकर संगीत अकादमी में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बच्चों से जीवन में आगे बढ़ने के लिए कठिन परिश्रम करने की बात कही और बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अनेक बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान नृत्य सम्राट उदय शंकर पर आधारित लघु फिल्म ''कल्पना के कुछ अंश'' दिखाए गए। एफटीआइआइ के सिनेमेटोग्राफर राजेश साह ने कुछ लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया। इधर केंद्रीय विद्यालय में बाल दिवस के मौके पर छोटे छोटे बच्चों ने गीत कविता और नृत्य प्रस्तुत किए। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. माला तिवारी ने बच्चों से चाचा नेहरू के दिखाए रास्ते पर चलने की बात कही। आर्मी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर शिक्षकों ने बच्चों के प्रोत्साहन के लिए अनेक गीत प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य सुशील जोशी व 13 सिख रेजीमेंट के कमांडिग ऑफिसर कर्नल हर्ष मिश्रा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संकुल सरस्वती शिशु मंदिर में बाल दिवस पर प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की ने बच्चों को विस्तृत जानकारी दी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पनुवानौला में बाल दिवस पर बच्चों को पं. जवाहरलाल नेहरु के बारे में बताया गया और उनके जयंती पर बच्चों को मिठाई वितरित की गई। ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुंगरा में भी बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। ========= कांग्रेस कार्यालय में भी पं. नेहरू को याद किया गया
अल्मोड़ा: पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के जन्म दिवस के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अíपत कर याद किया। इस दौरान सभी से पं. नेहरु के दिखाए आदशरें पर चलने की अपील की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रीति बिष्ट ने किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूरन रौतेला, लता तिवारी, राधा बिष्ट, तारा चंद्र जोशी, हर्ष कनवाल, रमेश कांडपाल, विनोद वैष्णव, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, राजेंद्र बिष्ट, रमेश नेगी, अशोक ग्वीसीकोटी आदि मौजूद रहे।