Move to Jagran APP

यूकेडी ने बोला केंद्र पर हमला, देश में अराजकता फैलाने का आरोप

उक्रांद ने केंद्र सरकार और भाजपा पर बड़ा हमला बोला। दल के नेता काशी सिंह ऐरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र की सभी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर देश में अराजकता फैलाई जा रही है।

By BhanuEdited By: Published: Sat, 19 May 2018 02:58 PM (IST)Updated: Mon, 21 May 2018 05:17 PM (IST)
यूकेडी ने बोला केंद्र पर हमला, देश में अराजकता फैलाने का आरोप
यूकेडी ने बोला केंद्र पर हमला, देश में अराजकता फैलाने का आरोप

द्वाराहाट, अल्मोड़ा [जेएनएन]: उक्रांद ने केंद्र सरकार और भाजपा पर बड़ा हमला बोला। दल के नेता काशी सिंह ऐरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र की सभी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर देश में अराजकता फैलाई जा रही है। 

loksabha election banner

कनार्टक का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां के नाटक से स्पष्ट हो गया कि भाजपा गुंडागर्दी से सामाजिक मूल्यों को तहस नहस करती जा रही है। इसके खिलाफ देश के प्रबुद्ध वर्ग को खड़ा होना होगा।

थराली उप चुनाव प्रचार के लिए जाते उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी ने कहा कि जनता की आवाज को दबाने के लिए भाजपा धनबल और गुंडागर्दी का सहारा लेती आ रही है। मेघालय, गोवा आदि राज्यों के बाद अब कर्नाटक में अराजकता का वातावरण बनाया जा रहा है। 

सबसे बड़ी पार्टी होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सहित पूरी केंद्र सरकार कर्नाटक की गलियों में घूमने के बावजूद यदि बहुमत नही पा सके तो यह मतदान भाजपा के पक्ष में कैसे हो गया?

उक्रांद नेता व डॉ. नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि इन चार सालों में न्यायालय, चुनाव आयोग, राज्यपाल का पद आदि महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दादागिरी दिखाने का ही परिणाम है कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जनता के सम्मुख अपनी परेशानियों को रखने के लिए सामने आ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को भी इसके लिए दोषी करार दिया। 

कहा कि अपनी कमजोरी के चलते वह इन मुद्दों का विरोध तक नही कर पाई। उक्रांद नेताओं ने कहा कि समय आ गया है कि देश के सभी बुद्धिजीवी एक होकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट हों। 

उन्होंने थराली विधानसभा उप चुनाव में पार्टी उम्मीदवार की मजबूत स्थिति का दावा किया। कहा कि पूरा संगठन थराली में परिश्रम कर रहा है। मौके पर पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, केंद्रीय सचिव नरेंद्र अधिकारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: थराली का संदेश निकाय और 2019 के लिए महत्वपूर्ण: जाजू

यह भी पढ़ें: भाजपा सरकार की एंटी इनकंबेंसी पर कांग्रेस ने बांधी उम्मीद

यह भी पढ़ें: केदारनाथ धाम के लेजर शो को अब दूरदर्शन पर भी दिखाएगी सरकार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.