पेड़ काटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, मजदूर की पेड़ के नीचे दबने से मौत
मजदूर की पेड़ काटने के दौरान मौत हो गर्इ। दरअसल कटान के दौरान पेड़ विपरीत दिशा में गिरा और मजदूर के ऊपर आ गया।
अल्मोड़ा, जेएनएन। विकास खंड धौलादेवी के खौड़ी गांव निवासी एक मजदूर की जंगल में पेड़ काटते वक्त दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना के बाद दन्या पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
दरअसल, रविवार की देर शाम खौड़ी निवासी डिकर सिंह(55 वर्ष) पुत्र शेर सिंह जंगल में एक ठेकेदार के अधीन पेड़ कटान का कार्य कर रहा था। पेड़ काटते वक्त अचानक पेड़ विपरीत दिशा की ओर गिर गया, जिससे मजदूर उसके नीचे दब गया। आसपास किसी और व्यक्ति के न होने के कारण उसे मदद नहीं मिल पार्इ। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
रात तक जब वह अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों और आसपास के लोगों ने उसकी खोजबीन की। जिसके बाद उन्हें डिकर सिंह का शव पेड़ के नीचे दबा मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची दन्या पुलिस की टीम ने शव का पंचनामा भरा। सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा लाया गया। जिसेक बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक की चार बेटियां और दो बेटे हैं और परिवार काफी गरीब है। डिकर सिंह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
यह भी पढ़ें: गहरी खार्इ में गिरी कार, दो की मौत; एक घायल
यह भी पढ़ें: अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की हुई मौत, 10 लोग घायल
यह भी पढ़ें: गहरी खार्इ में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, चालक समेत दो की मौत