Move to Jagran APP

संगठन के लिए कार्य करने वालों को मिलेगी प्राथमिकता : नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि नेता अपने साथ कितने लोग जोड़ता है यह महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि उसने पार्टी के साथ कितने कार्यकर्ता जोड़ संगठन को मजबूत किया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Nov 2021 06:55 PM (IST)Updated: Mon, 15 Nov 2021 06:55 PM (IST)
संगठन के लिए कार्य करने वालों को मिलेगी प्राथमिकता : नड्डा
संगठन के लिए कार्य करने वालों को मिलेगी प्राथमिकता : नड्डा

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोर ग्रुप की बैठक में पूरी तरह से चुनावी मोड में दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि नेता अपने साथ कितने लोग जोड़ता है, यह महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि उसने पार्टी के साथ कितने कार्यकर्ता जोड़ संगठन को मजबूत किया है। उनका संकेत साफ था संगठन को मजबूत करने वालों को ही आने वाले चुनावों में प्राथमिकता में रहेगा।

loksabha election banner

सोमवार को माल रोड स्थित एक होटल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अल्मोड़ा-पिथौरागढ़-बागेश्वर विधानसभाओं की कोर ग्रुप की बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि पदाधिकारी, दायित्वदारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की औपचारिकता मात्र न की जाए। जिलाध्यक्ष मंडलों के प्रवास करें, मंडल अध्यक्ष बूथ स्तर पर जाकर रात्रि प्रवास करें और कार्यकर्ताओं से मिलें। गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत किया जाए। उन्होंने कोर ग्रुप के सदस्यों व पदाधिकारियों को 24 बिदुओं की एक लिस्ट भी दिखाई। उन्होंने कहा कि यह लिस्ट सभी को दी जाएगी। इसी के अनुसार सभी को बूथ स्तर तक जाकर कार्य करना होगा। यही जीत का आधार तैयार करेगा। इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने वाला ही हर जगह पर प्राथमिकता में रहेगा। उन्होंने पूर्व में हरिद्वार में हुई कोर ग्रुप की बैठक का भी फीड बैक लिया। उन्होंने कहा कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की नीतियां पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। उन्होंने तीन बजकर 50 मिनट में अपना संबोधन शुरू किया और चार बजे 25 मिनट तक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.