Move to Jagran APP

पार्टी को सुदृढ़ बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

पूर्व विधायक बोले चौखुटिया में पार्टी संगठन को मजबूत व सुदृढ़ बनाने में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 09:07 AM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 09:07 AM (IST)
पार्टी को सुदृढ़ बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण
पार्टी को सुदृढ़ बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

संवाद सहयोगी, चौखुटिया: पार्टी संगठन को मजबूत व सुदृढ़ बनाने में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इस दिशा में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विशेष पहल करनी होगी। यह बात कांग्रेस के पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने बुधवार को मासी निरीक्षण भवन में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। इस दौरान 2022 के चुनाव को लेकर गहन मंत्रणा की गई।

loksabha election banner

बिष्ट ने रोजगार के मसले पर भाजपा सरकार को घेरा। कहा कि यदि 2022 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई तो युवाओं को रोजगार देना हमारी प्राथमिकता होगी।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट ने यूथ कार्यकर्ताओं से गांव गांव में संगठन खड़ा कर चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। प्रदेश सदस्य गणेश कांडपाल ने कांग्रेस की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने को कहा। बैठक में कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। संचालन यूथ विनोद कुमार ने किया। इस दौरान गणेश कांडपाल, गोपाल मसीवाल, हीरा बिष्ट, सुरेश जोशी, खष्टी अधिकारी, जीवन सिंह नेगी, महेश लाल वर्मा, दीपक नेगी, गोकुल कांडपाल, हिमांशु भंडारी, महेश बिश्ट, कृष्णा राठौर, अरविंद बिष्ट, प्रकाश सिंह रावत, मनीष कंडारी, देवकी नंदन, हिमांशु मेहरा व हर्षित आदि ने विचार रखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.