पालिकाध्यक्ष ने की स्वच्छ पेयजल आपूíत की मांग
नगर की चरमराई पेयजल व्यवस्था पर रोष व्यक्त करते हुए पालिकाध्यक्ष पेयजल आपूर्ति की मांग की है।
संवाद सहयोगी अल्मोड़ा: नगर की चरमराई पेयजल व्यवस्था पर रोष व्यक्त करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने सिचाई विभाग, जल संस्थान व जल निगम में परस्पर समन्वय स्थापित कराकर नगरवासियों को स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूíत कराए जाने व नदी में गाद को रोकने के लिए चैकडैम बनाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
पालिकाध्यक्ष ने कहा है कि नगर में गंदे पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। सिचाई विभाग केवल बैराज में पानी भंडारण का कार्य अपना बताता है वहीं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल संस्थान का कार्य बताता है। लेकिन सिचाई विभाग ने बैराज बनाते समय उसमें आने वाली गाद को रोकने की कोई व्यवस्था नहीं की जो की जानी चाहिए थी। जल संस्थान के पंपों को स्थानांतरित कर उच्च लेबल में लगाया जाना था। वह भी नहीं किया गया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पूछे जाने पर सिचाई विभाग, जल निगम और जल संस्थान एक दूसरे की कमियों को गिनाने में रहते हैं। जिससे स्पष्ट है कि विभागों के बीच आपसी तालमेल नहीं है। उन्होंने इसकी उच्चस्तरीय जांच की भी मांग की। उन्होंने कहा है कि तकनीकि ²ष्टि से कोसी नदी में अलग अलग स्थानों पर अस्थाई चेक डैमों का निर्माण कराया जाना चाहिए जिससे गाद को गैराज तक आने से रोका जा सके।